1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Deol welcomes Suniel Shettys son Ahan Shetty in Border 2
Last Modified: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (16:43 IST)

सनी देओल ने बॉर्डर 2 में किया अहान शेट्टी का स्वागत, बोले- बटालियन में स्वागत हैं...

Film Border 2
Ahan Shetty in Border 2: साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी सनी देओल की मुख्य भूमिका होगी। 
 
बीते दिनों बॉर्डर 2 में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई थीं। वहीं अब फिल्म की स्टारकास्ट में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। 'बॉर्डर' में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' में अहान का स्वागत किया है।
 
सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अहान की आवाज में सुनाई देता है, 'जिसे दुश्मन पार नहीं कर सकता वो न कोई लाइन है, न कोई दीवार और न ही कोई खाई औ ये बॉर्डर क्या है। ये तो बस एक सिपाही और उसका भाई है।' वीडियो में बॉर्डर से सुनील शेट्टी के सीन दिखाई दे रहे हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'फौजी अहान शेट्टी का बॉर्डर 2 बटालियन में स्वागत हैं।' वहीं अहान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह इससे कहीं अधिक है। यह एक विरासत है, एक भावना है। और इसी के साथ एक सपना सच हुआ है। जीवन कितना विडंबनापूर्ण है। बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई थी, जब मां गर्भवती थीं।'
 
अहान ने आगे लिखा, मैं मां के गर्भ में था और वह इस फिल्म के सेट पर पापा से मिलने गईं। मैं जेपी दत्ता की महान कहानियां सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। जेपी अंकल का हाथ थामकर और निधि दत्ता के साथ बैठकर बड़ा हुआ हूं। उन पलों ने सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति मेरे प्यार को कितना आकार दिया, यह मुझे भी नहीं पता।
 
अहान ने लिखा, अब फिल्म 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनने का मौका मिलना एक सम्मान है। मेरा हाथ थामे रखने के लिए जेपी अंकल आपका बहुत शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगा। निधि, आपकी कठिन मेहनत ने इस सपने को साकार किया है। आपने जो किया और करना जारी है उसके लिए शुक्रिया। यह मौका देने के लिए और मुझ पर भरोसा करने के लिए भूषण सर का शुक्रिया।
 
बता दें कि 'बॉर्डर 2' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नवरात्रि का इतना लाजवाब चुटकुला आपने कहीं नहीं पढ़ा होगा : नवरात्रि का कठोर व्रत