गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nora Fatehi amps up the glam quotient in a Louis Vuitton outfit for the brands show at her Paris Fashion Week debut
Last Modified: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (14:52 IST)

नोरा फतेही ने पेरिस फैशन वीक में किया डेब्यू, लुई वुइटन के आउटफिट पहन दिखाई ग्लैमरस अदाएं

Nora Fatehi amps up the glam quotient in a Louis Vuitton outfit for the brands show at her Paris Fashion Week debut - Nora Fatehi amps up the glam quotient in a Louis Vuitton outfit for the brands show at her Paris Fashion Week debut
ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही ने हाल ही में आयोजित और बहुचर्चित 2024 पेरिस फैशन वीक में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। एक्ट्रेस-सिंगर ने लुई वुइटन के शो में भाग लिया, जहां उन्होंने ब्रांड की बॉडीकॉन ड्रेस चुनी, जिसमें फुल स्लीव्स और टर्टलनेक था। 
 
इस आउटफिट में चेन्ड बैक डिटेल थी, जो नोरा के पूरे लुक के ग्लैम कोशिएंट को बढ़ा रही थी। नोरा ने अपने ऑउटफिट को नी-हाई बूट्स के साथ पेयर करके और भी आकर्षक बना दिया। ग्लोबल स्टार ने डैंटि ज्वेलरी के साथ एक्सेसरीज़ पहनी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना, जो शीक और एलिगेंस को पूरी तरह से संतुलित करता है।
 
यह इस बात को और पुख्ता करता है कि उन्हें ग्लोबल फैशन आइकन क्यों माना जाता है। नोरा को कांगोलीज़ सिंगर मैत्रे गिम्स और लुई वुइटन के हेड पिएत्रो बेकारी के साथ पहली रो में बैठाया गया था। हॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ेंडाया, ब्लैकपिंक की मेंबर लिसा और अन्य जैसी कुछ सबसे प्रसिद्ध हस्तियों के साथ प्रतिष्ठित इवेंट में उनकी उपस्थिति ने उनकी इंटरनेशनल अपील को उजागर किया।
 
इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से अधिक फैन फॉलोइंग वाली ऐक्ट्रेस वर्तमान में अपने ट्रैक 'पेपेटा' और 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसमें उनकी लेटेस्ट रिलीज 'नोरा' के साथ-साथ उनका फीफा एंथम 'लाइट द स्काई' भी शामिल है। 
 
अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही अपने लिए एक जगह बना चुकी नोरा अब एक सिंगर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही हैं, यह साबित करते हुए कि वह एक वर्सेटाइल और होलिस्टिक आर्टिस्ट हैं।
ये भी पढ़ें
पलक सिधवानी ने भी कहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा, मेकर्स पर लगाया था मेंटल हैरासमेंट का आरोप