1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol, Vikas Dubey, Vikas Pandit, Arjun Pandit, Bollywood

सनी देओल की इस फिल्म ने गैंगस्टर विकास दुबे पर छोड़ा था गहरा असर

सनी देओल
गैंगस्टर विकास दुबे को इस समय पुलिस तलाश रही है और जल्दी ही वह गिरफ्त में होगा। विकास दुबे को विकास पंडित कहलाना बहुत पसंद था और इसका संबंध सनी देओल की एक फिल्म से था। 
 
1999 में सनी देओल की फिल्म 'अर्जुन पंडित' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूही चावला भी थी। राहुल रवैल ने निर्देशन किया था। सनी इसमें गैंगस्टर बने थे। 


 
विकास को यह फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने सैकड़ों बार यह मूवी देखी। फिल्म ने उस पर गहरा असर छोड़ा। सनी का विकास फैन बन गया। 
 
सनी के किरदार अर्जुन पंडित की तरह विकास ने भी अपने आपको विकास पंडित कहना शुरू कर दिया। राजनीति गलियारों और पुलिसकर्मियों के बीच वह 'पंडित' के रूप में जाना जाने लगा। 
 
तीन जून को कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद दुबे का साम्राज्य हिल गया। 
अगला लेख
365 डेज़ : फिल्म समीक्षा