1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol, Dimple Kapadia, Akshay Kumar, film, together

सनी देओल और अक्षय कुमार एक ही फिल्म में आएंगे नजर

सनी देओल
डिम्पल कापड़िया के भांजे करण कापड़िया को बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी की जा रही है। डिम्पल ने यह जिम्मेदारी अपने दामाद अक्षय कुमार को सौंप दी है। 
 
करण को लेकर टोनी डिसूजा एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। अक्षय और टोनी के बीच अच्छे संबंध है। टोनी की फिल्म 'ब्लू' में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। 
 
करण की फिल्म की खास बात यह होगी कि इसमें अक्षय कुमार एक छोटा-सा रोल निभाएंगे। साथ ही सनी देओल को भी कैमियो के लिए मनाया गया है। यानी सनी और अक्षय साथ दिखाई दे सकते हैं। 
 
मजेदार बात तो यह है कि डिम्पल कपाड़िया भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगी। गौरतलब है कि सनी और डिम्पल के बीच लंबे समय से अफेयर रहा है। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकारा नहीं है। 
 
फिल्म मंजिल-मंजिल की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। इसके बाद अर्जुन, गुनाह जैसी कुछ फिल्में दोनों ने साथ की थी। कुछ समय पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सनी और डिम्पल हाथ में हाथ डाले लंदन की सड़कों पर दिखाई दिए थे। 
अगला लेख
ऐश्वर्या राय ने मांगे दस करोड़ तो निर्माता ने दिया ये जवाब