1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, 10 crore, Fee, Raat Aur Din

ऐश्वर्या राय ने मांगे दस करोड़ तो निर्माता ने दिया ये जवाब

ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्मों में अपनी वापसी के बाद ऐश्वर्या कम, लेकिन अच्छी फिल्म करने पर ही फोकस कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' ईद पर रिलीज होने वाली है। 
 
फन्ने खां की टक्कर सलमान खान की 'रेस 3' से होगी। सलमान और ऐश्वर्या की कभी नजदीकियां रही थीं। कहते हैं कि आज भी ऐश्वर्या को सलमान भूला नहीं पाए हैं। 
 
दोनों फिल्मों की टक्कर रोचक होगी। 'फन्ने खां' के निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी हालत में अपनी फिल्म को आगे-पीछे नहीं करेंगे। 
 
ऐश्वर्या को लगातार फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। उन्हें हाल ही में एक स्क्रिप्ट पसंद आई है जो नर्गिस अभिनीत फिल्म 'रात और दिन' का रिमेक है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के डबल रोल हैं। 
 
बात जब फीस की निकली तो ऐश्वर्या ने दस करोड़ रुपये की मांग कर सभी को चौंका दिया। इतनी रकम तो इस समय की लीडिंग एक्ट्रेस को भी नहीं मिलती। 
 
आश्चर्य की बात तो यह है कि निर्माता ने ऐश्वर्या की मांग को मानने का फैसला ले लिया। फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोरा का कहना है कि फिल्म में ऐश्वर्या का डबल रोल है। ज्यादा मेहनत करना होगी। फिल्म को बनने में भी समय लगेगा। इतने समय में ऐश्वर्या दो फिल्म कर सकती हैं। उनकी मांग जायज है और यह मंजूर कर ली गई है। 
 
ऐश्वर्या सोच रही होंगी कि प्रेरणा जैसे सारे निर्माताओं को होना चाहिए। 
अगला लेख
रश्मि देसाई ने ऐसे मनाया नया साल