1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunil grover share first post after heart surgery

हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर का पहला पोस्ट, बताया अब कैसी है हेल्थ

Sunil Grover
गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे कई किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुए कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर की बीते दिनों हार्ट सर्जरी हुई थी। उनका ऑपरेशन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया गया था। सर्जरी के बाद 3 फरवरी को सुनील अस्पताल से घर लौट चुके हैं।

 
अब सुनील ग्रोवर ने सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट फैंस को दी है।
 
सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया, मेरी चल रही है हीलिंग। आप सब की दुआओं के लिए, ग्रैटिट्यूड है मेरी फीलिंग! ठोको ताली!' इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट की। 
 
बता दें कि सुनील ग्रोवर को माइनर हार्ट अटैक आया था। इसके अलावा वह कोविड पॉजीटिव भी थे। हालांकि, उनमें कोई भी लक्षण नहीं थे। एक हफ्ते बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई। इसमें पता चला की उनकी तीन आर्टरी ब्लॉक थी। इस वजह से उनकी बायपास सर्जरी की गई। 
अगला लेख
रणबीर कपूर की 'शमशेरा' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका, फिल्म का टीजर रिलीज