शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. suniel shetty son ahan shetty girlfriend tania shroff romantic photo viral on social media
Written By

तानिया श्रॉफ संग लिंकअप की वजह से चर्चा में सुनील शेट्टी के बेटे अहान, वायरल हो रही यह रोमांटिक तस्वीर

तानिया श्रॉफ संग लिंकअप की वजह से चर्चा में सुनील शेट्टी के बेटे अहान, वायरल हो रही यह रोमांटिक तस्वीर - suniel shetty son ahan shetty girlfriend tania shroff romantic photo viral on social media
Photo : Instagram
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। उनके अपोजिट फिल्म में तारा सुतारिया नजर आएंगी। लेकिन अहान शेट्टी इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं।
Photo : Instagram
अहान शेट्टी तान्या श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। आए दिन यह लव कपल एक-दूसरे के साथ नजर आ ही जाता है। तानिया ने बॉयफ्रेंड अहान संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अहान ने आई लव यू लिखकर कमेंट किया है।

बताया जा रहा है कि यह कपल यूरोप में पिछले एक सप्ताह से वेकेशन एंजॉय कर रहा है। वे लगातार कोई न कोई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
Photo : Instagram
अहान और तानिया के पब्ल‍िकली रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद चर्चा बनी हुई है कि तानिया श्रॉफ कौन है? फिलहाल इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि वे एक फैशन डिजाइनर है।

अहान शेट्टी फिल्म तड़प से इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म को मिलन लूथरिया ने बनाया है। फिल्म के मुहूर्त पर भी तानिया श्रॉफ को अहान संग देखा गया था। अहान की यह फिल्म तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है।
ये भी पढ़ें
छी.. गंदा चुटकुला है, पर खूब हंसी आएगी इसकी गारंटी है