शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suniel shetty gets bharat ratna dr ambedkar award helping people in corona era
Written By
Last Modified: रविवार, 8 नवंबर 2020 (11:26 IST)

सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड', कोरोना काल में किया था यह काम

सुनील शेट्टी को मिला 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड', कोरोना काल में किया था यह काम - suniel shetty gets bharat ratna dr ambedkar award helping people in corona era
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को हाल ही में कोविड-19 में राहत की कोशिश के लिए उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। एक्टर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 
सम्मान समारोह के दौरान सिर्फ 25 लोग मौजूद थे। कोरोना और लॉकडाउन में प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसमें सोनू सूद और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स ने आगे आकर लोगों की मदद की। 
सुनील शेट्टी ने महिलाओं का सशक्तीकरण किया, पशु कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाई और लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों की सहायता की। एक्टर ने डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर भोजन की आपूर्ति की व्यवस्था की थी।
 
'भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित होने के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, जिन चीजों पर ध्यान जाता है उन्हें न करें, लेकिन याद रखने वाली चीजें करें। दें और भूल जाएं। स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।
 
सुनील शेट्टी की फिल्मों की बात करें तो वह इस साल रिलीज रजनीकांत की फिल्म दरबार में नजर आए थे। इसमें सुनील के काम को बहुत पसंद किया गया था। अब सुनील गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म मुंबई सागा में दिखेंगे। यह एक मल्टीस्टार फिल्म है। 
 
ये भी पढ़ें
रोहनप्रीत सिंह संग हनीमून के लिए रवाना हुईं नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल