• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 naagin 5 surbhi chandna to interact with salman khan kavita kaushik re entry in house
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 नवंबर 2020 (19:34 IST)

Bigg Boss 14 : स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगी सुरभि चंदना, कविता कौशिक की भी घर में होगी दोबारा एंट्री

Bigg Boss 14 : स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगी सुरभि चंदना, कविता कौशिक की भी घर में होगी दोबारा एंट्री - bigg boss 14 naagin 5 surbhi chandna to interact with salman khan kavita kaushik re entry in house
'बिग बॉस 14' के घर में हर वीकेंड के वार में सलमान खान के साथ कुछ सेलेब्स मेहमान के तौर पर जरूर नजर आते हैं। इस हफ्ते भी घर में एक नागिन 5 में नजर आ रही एक्ट्रेस सुरभि चंदना नजर आने वाली हैं।
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरभि, सलमान से बात करती नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि आज के 'बिग बॉस 14' में कुछ नया धमाका होने वाला है। 
 
वहीं कविता कौशिक भी दोबारा घर में एंट्री ले सकती है। कविता को एजाज खान के साथ उनके बर्ताव के लिए काफी ट्रोल किया गया था और बुरा-भला भी कहा गया था। शायद इसी का खामियाजा कविता को इविक्शन के रूप में भुगतना पड़ा था। अब कविता बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री करने जा रही हैं।
 
कविता को यह गोल्डन चांस तभी मिलेगा जब वह स्पेशल सेलेब्रिटी पैनल को इम्प्रेस कर पाएंगी। इस पैनल में जो गेस्ट शामिल हैं, वो हैं विंदू दारा सिंह, आरती सिंह, काम्या पंजाबी और सुरभि चंदना।
 
मेकर्स ने वीकेंड का वार का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान कहते- कविता को घर में एक सदस्य के रूप में दोबारा प्रवेश करने का गोल्डन चांस मिल रहा है। लेकिन इस शर्त पर कि आप हमारे स्पेशल सेलेब्रिटी पैनल को इम्प्रेस कर सको क्योंकि अभी नहीं तो फिर कभी नहीं। 
 
इसके बाद स्पेशल सेलेब्रिटी पैनल कविता से कुछ सवाल करता है, जिसमें उन्हें कम मिले वोटों से लेकर एजाज खान के साथ बर्ताव को लेकर भी सवाल शामिल होते हैं। इन्हीं सवालों के आधार पर तय किया जाएगा कि वे घर में एंट्री करेंगी या नहीं।