1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. star plus popular show dance plus season 7 is comeback

डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' अपने 7वें सीजन के साथ करने जा रहा धमाकेदार वापसी | star plus popular show dance plus season 7 is comeback

star plus dance reality show
dance plus season 7: डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' टीवी की दुनिया का एक जाना माना शो है। आठ साल पहले इस शो की शुरुआत हुई थी। और इसे भारत के पसंदीदा और चहीते रियलिटी शो का दर्जा अब तक हासिल है। ऐसे में अब जब ये शो अपने सातवें सीज़न के साथ वापस आ गया है।
 
डांस प्लस प्रो के दर्शक एक बार फिर इस डांस रियलिटी शो की धमाकेदार परफॉर्मेंसेज का इंतजार कर रहे हैं। रेमो डिसूजा और अन्य कप्तानों, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी की मजेदार केमिस्ट्री के साथ, डांस प्लस अब दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने की अपनी विरासत को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
इस साल डांस प्लस का नया सीज़न इंडियन डांस फॉर्म्स की प्रामाणिक बारीकियों का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डांस प्लस के नए प्रोमो के साथ इस शो का इरादा महान माइकल जैक्सन को एक अनूठी श्रद्धांजलि देना और भारतीय संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश करना है।
 
स्टार प्लस पर इस प्रतिष्ठित शो की विरासत को जारी रखते हुए पहले कभी नहीं देखी गई रोमांचक प्रस्तुतियों को देखने के लिए तैयार हो जाइए। डांस प्लस प्रो 16 दिसंबर से शनिवार और रविवार शाम 6 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मां को झूठ बोलकर रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा की शादी में पहुंचे थे करण जौहर, शामिल हुए थे सिर्फ 18 लोग