1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ss rajamouli film rrr box office collection

RRR Box Office Collection : आरआरआर के पहले वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये पार

movie rrr
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले हिंदी वर्जन की बात की जाए। फिल्म ने शुक्रवार 19 करोड़ रुपये, शनिवार 24 करोड़ रुपये और रविवार को 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन के पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 74.50 करोड़ रुपये रहा है।

 
फिल्म ने रविवार को 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। महामारी के दौर में पहली बार किसी फिल्म ने एक दिन में 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने एक दिन में 26.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
जहां तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात है तो आरआरआर के ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ के पार चले गए हैं।
 
एसएस राजामौली निर्देशित आरआरआर में रामचरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। अजय देवगन और आलिया भट्ट ने कैमियो किया है। 
 
अगला लेख
ऑस्कर 2022 : जेन कैंपियन ने जीता बेस्ट डॉयरेक्ट का अवॉर्ड, बनीं ऑस्कर जीतने वाली तीसरी महिला निर्देशक