सम्बंधित जानकारी
- द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड पर भी किया अच्छा कलेक्शन, RRR से किया कड़ा मुकाबला
- 'कोडा' बनी बेस्ट फिल्म, विल स्मिथ ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखिए ऑस्कर 2022 विजेताओं की लिस्ट
- ऑस्कर अवॉर्ड 2022 जीतने से चूकी भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर, इस फिल्म ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड
- ऑस्कर 2022 : ट्रॉय कोत्सुर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड, बने ऑस्कर जीतने वाले दूसरे बधिर अभिनेता
- ऑस्कर 2022 के स्टेज पर क्रिस रॉक ने उड़ाया विल स्मिथ की पत्नी का मजाक, एक्टर ने जड़ा मुक्का
ऑस्कर 2022 अवॉर्ड समारोह में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन, रखा गया कुछ देर का मौन | oscars 2022 celebrity expresses support for ukraine kept silence for a minit
94वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन इस साल अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएयर में किया गया। इस समारोह में कई फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 30 सेकेंड का मौन रखा गया।
यूक्रेन में जन्मी मिला कुनिस ने अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत में यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक भावुक भाषण दिया। वहीं, पुरस्कार समारोह के बीच में अचानक स्क्रीन काली हो गई और उस दौरान स्क्रीन पर एक संदेश आया, जिसमें युद्धग्रस्त देश में मदद भेजने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की गई।
स्क्रीन पर लिखा था, हम यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कुछ क्षण के लिए मौन रखना चाहते हैं, जो वर्तमान में अपनी सीमाओं के भीतर आक्रमण का सामना कर रहा है। फिल्म, संघर्ष के समय में मानवता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
वास्तविकता यह है कि यूक्रेन में लाखों परिवारों को भोजन, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छ पेयजल और आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता है। वहां संसाधन दुर्लभ हैं और हम सामूहिक रूप से एक वैश्विक समुदाय के रूप में और अधिक मदद कर सकते हैं।
अंत में लिखा था, 'हम आपसे किसी भी तरह से यूक्रेन का समर्थन करने की अपील करते हैं। यूक्रेन का साथ दें।' वहीं इस समारोह में कुछ लोग यूक्रेन के झंडे के रंग के नीले तथा सुनहरे रिबन पहनकर पहुंचे।
