सम्बंधित जानकारी
- करण जौहर ने की नई फिल्म की घोषणा, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का 10वां दिन?
- उर्मिला मातोंडकर ने जैकी श्रॉफ की बनियान पहन लगाई थी समंदर किनारे दौड़
- बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वालीं उर्मिला मातोंडकर का यह गाना आज भी है बच्चों के बीच लोकप्रिय
- 10 रुपए में देखिए शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी की खास झलक
पद्मभूषण से सम्मानित सिंगर वाणी जयराम का निधन, घर में पाई गईं मृत | south veteran singer vani jayaram passes away
Photo Credit : Twitter
खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि वाणी जयराम की लाश उनके घर में मिली है और उनके माथे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वाणी जयराम ने हाल ही में इंडस्ट्री में बतौर सिंगर अपने 50 साल पूरे किए थे। उन्होंने 18 भारतीय भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उनका गाया हुआ 'हमको मन की शक्ति देना' आज भी लोगों की जुबां पर है।
कुछ समय पहले जब भारत सरकार ने पद्मभूषण 2023 अवार्ड की घोषणा की थी, तो इस लिस्ट में वाणी का नाम भी शामिल था। संगीत क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए वाणी को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
