सम्बंधित जानकारी
- फ्रांस के वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की फोटो
- अब दिलजीत ने जीता मैडम तुसाद म्युज़ियम का दिल, बनेगा वैक्स स्टेच्यु
- काफी कमजोर हो गए हैं इरफान खान, सामने आई बीमारी के बाद पहली तस्वीर
- जब सलमान खान ने की थी डॉ. हाथी की आर्थिक मदद
- बहन जाह्नवी की पहली फिल्म स्क्रीनिंग से गायब रहेंगे अर्जुन कपूर
बहन की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सोनम कपूर, जाह्नवी और ईशान की जमकर तारीफ की
स्टारकिड्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अब खुद स्टार बनने जा रहे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'धड़क' रिलीज़ होने वाली है जिसके लिए दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सेलीब्रिटीज़ शामिल हुए। जाह्नवी और ईशान के लिए यह बहुत बड़ी शाम थी।
स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सेलीब्रिटीज़ के अलावा कपूर फैमिली ने भी भाग लिया था। इसमें बोनी कपूर, अनिल कपूर, सोनम कपूर आहुजा, खुशी कपूर और कई लोग शामिल थे। कमी थी तो सिर्फ अर्जुन कपूर की, जो अपने काम के सिलसिले में शहर से बाहर थे। ऐसे में परिवार के बाकि सदस्यों ने नए स्टार्स की हौसला अफज़ाई की।
स्क्रीनिंग के बाद सभी ने फिल्म की बहुत तारीफ की। नए कलाकारों के रुप में जाह्नवी और ईशान ने बेहतरीन काम किया है और बी-टाउन में सभी इसकी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि आखिरी फैसला तो दर्शक ही करते है जिसका असर बॉक्स-ऑफिस पर दिखता है। सोनम कपूर ने फिल्म देखी और अपनी बहन की पहली फिल्म देखकर वे बहुत खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
What a stunning debut @janhvikapoor so so proud! Moved beyond words. @ishaankhattar you are magnificent. And this is all thanks to @ShashankKhaitan who has brilliantly captured their innocence, vulnerability and strength! Stunned!!!!!!
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) July 14, 2018
सोनम ने ना सिर्फ अपनी बहन की बल्कि ईशान की भी खुलकर तारीफ की है। इसके बाद उन्होंने प्रोड्युसर करण जौहर के लिए भी लिखा वे जानते हैं कि स्टार्स कैसे बनाते हैं।
@karanjohar all I can say you know how to make em! Created young ones again!
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) July 14, 2018
सोनम फिल्म देखकर बहुत खुश है और उन्हें उम्मीद है दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। दर्शकों को बता दें कि फिल्म 'धड़क' मराठी ब्लॉक-बस्टर फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। इस रीमेक को शशांक खैतान ने निर्देशित किया है और करण जौहर और ज़ी स्टूडियो इसके प्रोड्युसर हैं। फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज होने वाली है।
