शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor is pregnant flaunts her baby bump in photos
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 मार्च 2022 (12:11 IST)

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें | sonam kapoor is pregnant flaunts her baby bump in photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सोनम कपूर शादी के चार साल बाद प्रेग्नेंट हैं। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

 
सोनम कपूर ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। सोनम अपने पति की गोद में लेटी नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ दिख रही है।
 
इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'
 
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। आनंद आहूजा लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन सेटल हो चुकी हैं।
 
ये भी पढ़ें
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, इस फिल्म को करेंगी निर्देशित