सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म | sonam kapoor anand ahuja blessed with baby boy
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेटे के जन्म दिया है। सोनम कपूर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।
सोनम कपूर के मां बनने की खुशखबरी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर किया है।
सोनम कपूर अपनी गोद भराई के फंक्शन के लिए लंदन से भारत आई थीं। सोनम कपूर के ग्रैंड बेबी शावर की पिता अनिल कपूर ने काफी तैयारिया की थी। लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते यह फंक्शन कैंसल करना पड़ गया था। वहीं लंदन में सोनम की गोद भराई का फंक्शन काफी धूम-धाम से मनाया गया था।
सोनम ने मार्च 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हम सबसे बेस्ट बन सकते हैं। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।
