1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Siya Kakkar, Suicide Case, Tiktok Star, Siya getting threats, bollywood

Tiktok स्टार सिया कक्कड़ सुसाइड केस, कौन धमका रहा था सिया को?

सिया कक्कड़
सब हैरान है कि आखिर सिया कक्कड़ को आत्महत्या क्यों करना पड़ी? वो भी 16 साल की उम्र में! उम्र के इस दौर में तो व्यक्ति में गजब का उत्साह रहता है और भविष्य को लेकर सपने देखने की उम्र रहती है। 
 
टिक-टॉक की स्टार कहा जाता था सिया कक्कड़ को। पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी इलाके में उनका घर था जहां सिया ने खुदकुशी कर ली। सिया के पिता को गुरुवार सुबह नौ बजे जब सिया फंदे पर लटकी मिली तो उनके होश उड़ गए। घर में वे माता-पिता और भाई के साथ रहती थीं। 
 
सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन भी हैरान हैं। बुधवार रात तो उनकी सिया से एक गाने को लेकर बात हुई थी। अर्जुन के अनुसार सिया एकदम सामान्य थी और लगा ही नहीं कि वे ऐसा कदम उठाने जा रही हैं। 
 
सिया के घर से सुसाइड नोट पुलिस को अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि सिया को वीडियो शेयर करने पर धमकियां मिल रही थी। 
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक सिया को लंबे समय से धमकियां दी जा रही थी। ये धमकियां उनके वीडियो पोस्ट करने के संबंध में थी। इस बात को लेकर सिया परेशान बताई जा रही थी। 
 
पुलिस के लिए यह भी जांच का विषय है कि आखिर कौन सिया को धमका रहा था? उसका इसके पीछे क्या मकसद था? यदि पुलिस उस तक पहुंचती है तो महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। 
 
सोशल मीडिया पर सिया बेहद पॉपुलर थीं। टिक टॉक पर उनके दस लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर सवा लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 
 
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का प्रमोशन करेगा यह एक्टर