सम्बंधित जानकारी
- मीनल मुरली फिल्म समीक्षा : पसंद करने योग्य सुपरहीरो और खलनायक
- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह करेंगी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम
- 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के कंटेस्टेंट जमरूद ने शो में अपने सफर को लेकर कही यह बात
- तापसी पन्नू की 'लूप लपेटा' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज
- Bigg Boss 15 : फिनाले से पहले शो से बाहर हुए उमर रियाज
singer Vishal Dadlanis father passed away | विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नहीं कर पाए अंतिम दर्शन
मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का निधन हो गया है। विशाल इन दिनों कोरोना पॉजिटिव है, इसलिए इस मुश्किल समय में वह अपने परिवार के साथ नहीं हैं।
विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। विशाल ने लिखा, श्री मोती ददलानी (12 मई 1943-8 जनवरी 2022)। कल रात, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पृथ्वी पर सबसे अच्छे और दयालु आदमी को खो दिया। मैंने जीवन में जो कुछ भी सीखा, उन्हीं से सीखा।
विशाल ने इस कठिन समय के दौरान अपनी मां के साथ ना होने पर भी अफसोस जताया। उन्होंने लिखा, वह पिछले 3-4 दिनों से आईसीयू में थें, लेकिन मैं कल नहीं जा सका क्योंकि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मैं अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में पकड़ने भी नहीं जा सकता। यह वास्तव में नाइंसाफी है। मैं नहीं जानता कि पिता के बिना दुनिया में कैसे रहना है। मैं पूरी तरह से खो गया हूं।
बता दें कि विशाल ददलानी ने बीते शुक्रवार को टेस्टिंग किट के साथ एक तस्वीर शेयर करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील भी की थी। वह इस समय होम क्वारंटीन है।
