1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Singer Asha Bhosale, Madame Tussauds Museum

'तुसाद संग्रहालय' में लगी आशा भोसले की प्रतिमा

Singer Asha Bhosale
नई दिल्ली। अपनी मखमली आवाज से छह दशक से भी ज्यादा समय तक संगीतप्रेमियों को लुभाती रहीं बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका आशा भोसले का मोम का पुतला यहां मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है।
 
आशा भोसले ने यहां खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा, वह उन सभी लोगों के प्रति आभारी है जिन्होंने इतनी मेहनत और लगन के साथ उनकी जीवंत प्रतिमा बनाई है। उन्होंने मैडम तुसाद संग्रहायल के लोगों को उनकी प्रतिमा लगाने के लिए धन्यवाद भी दिया। 
 
उन्होंने कहा कि उनके चाहने वालों के प्रेम और समर्थन के कारण ही उनकी यह प्रतिमा संग्रहालय में लगाई गई है। उन्होंने कहा कि दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं इसका उन्हें इतंजार रहेगा। संग्रहालय में आशा भोसले की प्रतिमा बॉलीवुड के कलाकारों के लिए बनाई गई विशेष दीर्घा में प्रदर्शित की जाएगी। इस प्रतिमा में आशा भोसले लाल रंग की पाड़ वाली हल्के सुनहरे रंग की साड़ी पहने हुए गाने की मुद्रा में खड़ी दिखाई गई हैं। संग्रहालय 1 दिसंबर को दर्शकों के लिए खोला जाएगा। (वार्ता)
अगला लेख
सुई धागा : यश राज फिल्म्स की अगली बड़ी पेशकश