सम्बंधित जानकारी
- शादी के बाद एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण
- अंधाधुन और बधाई के हिट होते ही आयुष्मान को आया बड़ी फिल्म का ऑफर, नुसरत भरुचा होंगी हीरोइन
- क्या आपको भी है इंतज़ार 'सेक्रेड गेम्स 2' का? तो यह खबर है आपके लिए
- भारत लौटने वाले हैं इरफान खान, 'हिन्दी मीडियम 2' से बड़े परदे पर वापसी
- "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" देखने के लिए विशेष रूप से चीन से भारत आएंगे आमिर खान के फैंस
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल
रणवीर सिंह की 28 दिसम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सिम्बा' का सभी को इंतजार है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। इस धमाकेदार-मसालेदार फिल्म का एक वीडियो सामने आया है और वायरल हो रहा है।
रणवीर एक मज़ेदार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में इनके साथ सारा अली खान भी हैं। वहीं फिल्म में एक्शन भी जबर्दस्त है। इसी का एक नमूना पेश किया गया है वीडियो में। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में फिल्म 'सिम्बा' के सेट से एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं जिसमें रणवीर सिंह के साथ ही रोहित शेट्टी भी एक्शन करते नज़र आ रहे हैं। करण ने अपने अकाउंट पर वीडियो डालते हुए कैप्शन लिखा है कि एक्शन मैन रोहित शेट्टी और नया पुलिस वाला रणवीर सिंह 'सिम्बा' के रुप में।
The ACTION MAN ROHIT SHETTY and the new cop on the block RANVEER SINGH in and as #SIMMBA @ranveersingh @itsrohitshetty @reliance.entertainment @dharmamovies @rohitshettypicturez @simmbathefilm
— Karan Johar (@karanjohar) October 24, 2018
Sonu Sood and Sara Ali Khan pic.twitter.com/gX3fU1wUD4
वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। सैफ अली खान की बेटी सारा की भी यह पहली फिल्म होगी। इसलिए भी लोग फिल्म के लिए उत्सुक हैं। साथ ही फिल्म में रोहित शेट्टी के फेवरेट एक्टर अजय देवगन भी केमियो रोल में होंगे।
