1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra wishes kiara advani on her birthday

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खास अंदाज में किया कियारा आडवाणी को बर्थडे विश

sidharth malhotra
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। कियारा के कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कियारा के साथ शेरशाह की एक बीटीएस तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच अफेयर की चर्चा एक लंबे समय से चल रही है। दोनों फिल्म शेरशाह में साथ नजर आने जा रहे हैं।
 
सिद्धार्थ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे की। आपके साथ शेरशाह की जर्नी शानदार रही। इससे जुड़ी ढेरों यादें हैं। हमेशा शानदार रहो। ढेर सारा प्यार।
 
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अफेयर की खबरें काफी समय से बनी हुई है। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा के घरवालों को भी इस रिलेशनशिप से एतराज नहीं है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'शेरशाह' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म कारगिल युद्ध के जांबाज सिपाही शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाएंगे। वही कियारा विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा के किरदार में नजर आएंगी। 
 
अगला लेख
'लव आज कल' के 12 साल पूरे, फिल्म में अपने किरदार को लेकर दीपिका पादुकोण ने कही यह बात