1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra kiara advani will tie the knot on 7 februray

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंचे मेहमान, इस दिन सात फेरे लेगा कपल | sidharth malhotra kiara advani will tie the knot on 7 februray

Sidharth Malhotra
बॉलीवुड का फेवरेट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ पैलेस में सात फेरे लेने जा रहा है। दोनों की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का राजस्थान पहुंचना शुरू हो गया है।

 
खबरें आ रही थी कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगे। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 6 नहीं बल्कि 7 फरवरी को होगी। शादी के बाद उसी दिन कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेगा।
 
कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे। 5 फरवरी को कियारा को मेहंदी लगाई जाएगी। इसके बाद 6 फरवरी को दोपहर में शादी में शामिल मेहमानों के लिए वेलकम लंच होस्ट किया जाएगा। इसी दिन शाम को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
 
7 फरवरी की सुबह सिद्धार्थ और कियारा की हल्दी सेरेमनी होगी। वहीं दोपहर में यह कपल सात फेरे लेगा। शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी। 
 
कियारा और सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, अश्विन यार्डी और सिद्धार्थ मल्होत्रा राजस्थान पहुंच चुके हैं। वहीं कियारा की खास दोस्त ईशा अंबानी भी शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंची हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के बंधन में बंधीं 'चक दे इंडिया' फेम चित्राशी रावत, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे