1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film pathaan box office collection day 11

'दंगल' को पछाड़ शाहरुख खान की 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, 11वें दिन किया इतना कलेक्शन

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

 
फिल्म 'पठान' ने 11वें दिन भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन 22 करोड़ रुपए का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है। शनिवार की छुट्टी का पठान को फायदा मिला है। 
 
इसके साथ ही पठान ने इंडियन बॉक्स ऑफिर पर 11 दिन में 400 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। पठान सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख की पठान ने आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ दिया है। दंगल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म थी। 
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
उर्वशी ढोलकिया की कार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची एक्ट्रेस