1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. siddhan chaturvedi ananya panday and adarsh gourav start shooting for kho gaye hum kahan
Written By
पुनः संशोधित रविवार, 20 मार्च 2022 (16:23 IST)

सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव ने शुरू की 'खो गए हम कहां' की शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे, सिद्धांत चुतर्वेदी और आदर्श गौरव ने अपनी आगामी फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

 
इन तस्वीरों में सिद्धांत अपने को-स्टार के साथ मिरर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। पहली फोटो में सिद्धांत, आदर्श गौरव के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।
 
दूसरी तस्वीर में सिद्धांत अनन्या पांडे के साथ सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में आदर्श गौरव सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं, जबकि सिद्धांत मेकअप चेयर पर बैठे हुए हैं।
 
बताया जा रहा है कि ज़ोया अख्तर, रीमा कागती और अर्जुन वरेन सिंह द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी मुंबई के तीन दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो पर्दे की दुनिया में खो जाते हैं। अर्जुन वरेन सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
 
फिल्म की कहानी वर्तमान पीढ़ी के सात तालमेल बिठाती हुई दिखाई देंगी। जो आज सोशल मीडिया के जाल से ग्रस्त है। यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 
ये भी पढ़ें
साउथ की इस सुपरहिट फिल्म के हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं वरुण धवन