1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shreya ghoshal shared her baby first photo on social media

श्रेया घोषाल ने फैंस को दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, यह रखा बेटे का नाम

Shreya Ghoshal
बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल 22 मई को एक बेटे की मां बनी हैं। फैंस को उनके बच्चे की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार था। अब श्रेया घोषाल ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है।

 
श्रेया घोषाल ने जो तस्वीर शेयर की है, उनमें वह और उनके पति अपने बच्चे को निहारते नजर आ रहे हैं। इसके साथ श्रेया ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम देवयान मुखोपाध्याय रखा है। 
 
तस्वीर के साथ श्रेया घोषाल ने कैप्शन में लिखा, पेश है देवयान मुखोपाध्याय। वो 22 मई को इस दुनिया में आए और हमेशा के लिए हमारी जिंदगी बदल दी। अपने जन्म की पहली झलक के साथ ही उन्होंने हमारे दिल को ऐसे प्यार से भर दिया जिसे एक मां और पिता ही अपने बच्चे के लिए समझ सकते हैं। पवित्र, बेकाबू और अटूट प्यार।
 
श्रेया के बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इसपर कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं।
 
बता दें कि श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य से 2015 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक डेटिंग की उसके बाद शादी का फैसला लिया। 
 
अगला लेख
'उतरन' फेम टीना दत्ता ने टॉपलेस फोटोशूट से इंटरनेट पर मचाया तहलका, निगेटिव कमेंट से बचने के लिए किया यह काम