सम्बंधित जानकारी
- तुषार कपूर ने बताया अपनी शादी का प्लान, बोले- मैं खुद को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहता...
- माता-पिता को सताई जैकलीन फर्नांडिस की चिंता, एक्ट्रेस से जाहिर की यह इच्छा
- विद्या बालन की 'शेरनी' का ट्रेलर आया सामने, इस दिन अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म
- बेस्ट फ्रेंड निशा रावल के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह, बोलीं- पहले भी करण मारपीट कर चुके हैं
- 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस लीना जुमानी ने तोड़ी सगाई, बोलीं- नहीं बताना चाहती कि हमारे बीच क्या गलत हुआ
एनसीबी ने 2 ड्रग्स पेडलर को किया गिरफ्तार, सुशांत सिंह राजपूत केस में करेंगी पूछताछ
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। इस केस की जांच सीबीआई कर रही हैं। वहीं सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद एनसीबी भी इसकी जांच में जुटी हुई है। एनसीबी अब तक कई लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।
वहीं अब ड्रग्स केस में एनसीबी ने दो ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम हरीश खान बताया जा रहा है। हरीश खान के पास गिरफ्तारी के वक्त एमडीएमए ड्रग्स की बड़ी मात्रा में डोज बरामद हुई हैं। खान को एनसीबी की टीम ने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में अंधेरी, लोखंडवाला और बांद्रा में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद गिरफ्तार किया था।
खबरों के अनुसार अधिकारी ने बताया, फिलहाल तो एनसीबी ने चिंकू पठान ड्रग्स मामले के सिलसिले में खान को गिरफ्तार किया है लेकिन राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में भी उसकी भूमिका की जांच की जाएगी।
बता दें कि सुशांत केस में एनसीबी अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा है। बीते दिनों एक्टर के रूममेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है।
