शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shraddha kapoor grocery shopping with brother siddhanth kapoor amid lockdown share photo
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 मई 2020 (16:52 IST)

लॉकडाउन में भाई संग ग्रॉसरी शॉपिंग करने पहुंचीं श्रद्धा कपूर, तस्वीर शेयर कर कही यह बात

लॉकडाउन में भाई संग ग्रॉसरी शॉपिंग करने पहुंचीं श्रद्धा कपूर, तस्वीर शेयर कर कही यह बात - shraddha kapoor grocery shopping with brother siddhanth kapoor amid lockdown share photo
कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से हरकोई घर में कैद हो गया है। श्रद्धा कपूर भी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। लंबे समय से घर में रहने के बाद वह अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ ग्रोसरी शॉपिंग करने के लिए सुपर मार्केट गईं।

 
इस बात की जानकारी श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी है। इस शॉपिंग को श्रद्धा कपूर ने एक 'एडवेंचर' बताया है। श्रद्धा कपूर ने शॉप के अंदर सिद्धांत कपूर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि, 'मेरे भईया सिद्धांत कपूर के साथ ग्रॉसरी शॉपिंग एडवेंचर।' 
 
इस तस्वीर में श्रद्धा और सिद्धांत मास्क लगाए और ग्लव्स पहने खड़े नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सभी सावधानियों का ध्यान रखने के लिए फैंस श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। 
ये भी पढ़ें
टीवी पर दिखेगी सलमान खान की क्वारंटाइन लाइफ, भाईजान ला रहे नया शो 'House Of Bhaijaanz'!