शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khans quarantine life in new show house of bhaijaanz
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 मई 2020 (17:32 IST)

टीवी पर दिखेगी सलमान खान की क्वारंटाइन लाइफ, भाईजान ला रहे नया शो 'House Of Bhaijaanz'!

टीवी पर दिखेगी सलमान खान की क्वारंटाइन लाइफ, भाईजान ला रहे नया शो 'House Of Bhaijaanz'! - salman khans quarantine life in new show house of bhaijaanz
लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। फॉर्महाउस पर रहते हुए सलमान खान ने फैंस के लिए म्यूजिक वीडियो रिलीज किए हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान खान जल्द ही एक शो भी शुरू करने वाले हैं।

 
इस शो में क्वारंटीन में रहते हुए सलमान खान की जिंदगी से फैंस को परिचित कराया जाएगा। इस शो का नाम 'हाउस ऑफ भाईजान' होगा। ये शो कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। 
खबरों के अनुसार शो के जरिए सलमान खान के फैंस फार्महाउस पर उनकी जिंदगी से वाकिफ हो सकेंगे। इस शो की होस्टिंग एक्ट्रेस वलूशा डिसूजा करेंगी। एसके टीवी और बानिजे एशिया इसे प्रोड्यूस करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि फार्महाउस पर मौजूद स्टाफ भी सलमान खान के इस शो का हिस्सा रहेंगे। 
 
बता दें कि फार्महाउस में रहते हुए ही सलमान ने अपने तीन गाने 'करोना प्यार', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' बनाकर रिलीज किए हैं। फार्महाउस पर सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, वलूशा डिसूजा और खास दोस्त यूलिया वंतूर सहित कई लोग हैं।
 
ये भी पढ़ें
Netflix की Betaal पहली इंडियन सीरीज जिसमें थ्रिल, एक्शन, जॉम्बी और हॉरर एक साथ : विनीत कुमार