1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shraddha Kapoor comments sharing her love for Prabhas GQ cover!

प्रभास के इस नए लुक की श्रद्धा कपूर हुईं कायल | Shraddha Kapoor comments sharing her love for Prabhas GQ cover!

Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर ने अपने सह-कलाकार प्रभास के जीक्यू कवर पर टिप्पणी की है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साहो के कलाकार की तारीफों के पुल बांधे है। श्रद्धा कपूर ने प्रभास की तारीफ करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "बेहद पसंद आया।"
 
यह प्रभास का पहला मैगज़ीन कवर पेज है और हम कह सकते हैं प्रतिभाशाली अभिनेता पूरी तरह से छा गए हैं। इस जीक्यू कवर पेज शूट के लिए साहो अभिनेता को एक कड़े परिवर्तन से गुज़रना पड़ा जहाँ प्रभास को सूट-बूट में देखने का एक सुनहरा मौका मिला।
 
श्रद्धा कपूर और प्रभास के बीच बेहतरीन संबंध है। अक्सर दोनो को एक दूसरे के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। साहो फ़िल्म की घोषणा के साथ ही यह नया जोड़ा एक चर्चा का विषय बन गया और हर कोई दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब है।


 
दोनो ने "साहो" का पहला शेड्यूल अक्टूबर 2017 में पूरा कर लिया है। "साहो" एक भव्य फिल्म है जिसमे प्रभास और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
 
अगला लेख
पद्मावत 25 जनवरी को होगी रिलीज... सिनेमाघर फूंकने की धमकी