सम्बंधित जानकारी
- एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसा हो गया है अनुराग कश्यप का लुक, बेटी आलिया ने शेयर किया वीडियो
- कंगना रनौट का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, महिला ने लगाया था यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप
- शादी की 25वीं सालगिरह पर बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल
- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बने 'टाइटैनिक' के रोज-जैक, वायरल हो रह वीडियो
- फिल्म 'प्रेमा कदांता' से अल्लू सिरीश और अनु इमैनुएल का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
लॉकडाउन में एक्टिंग छोड़ यह काम कर रहीं शिल्पा शिंदे, फैंस हो जाएंगे हैरान
कोरोनावायरस की वजह से कई लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस महामारी के कारण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के पास भी काम नहीं हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिदें का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस चौंक गए है।
इस वीडियो में शिल्पा शिंदे किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर ड्रिलिंग मशीन से ड्रिल कर रही हैं। इस दौरान शिल्पा ने कुर्ती और जीन्स पहनी है और साथ ही कैप पहनी है। इस वीडियो को शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई, जिसके पास अभी काम नहीं है। वो लोग अपनी फील्ड चेंज कर सकते हैं। समय सब ठीक कर देगा। पॉजिटिव रहें।
शिल्पा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि शिल्पा ने शो 'भाबीजी घर पर हैं' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस शो में वह अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं। शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर भी रह चुकी हैं।
