1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut bodyguard arrested for alleged rape and cheating charges

कंगना रनौट का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, महिला ने लगाया था यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर एक महिला ने रेप और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में बॉडीगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

 
अब पुलिस ने कंगना के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। कुमार हेगड़े को कर्नाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने वाली महिला ने बताया है कि कुमार हेगड़े ने उनके साथ धोखाधड़ी भी की है, महिला का आरोप है कि कुमार हेगड़े ने उनसे 50 हजार रुपए भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं।
 
बताया जा रहा है की जिस महिला ने ये आरोप लगाया है वो एक ब्यूटीशियन है। महिला ने अपने बयान में बताया है कि वह कंगना के बॉडीगार्ड से 8 साल पहले मिली थीं। पिछले जून में कुमार ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसके लिए ब्यूटीशियन ने हामी भी भर दी थी। लेकिन बाद में बॉडीगार्ड उन्हें नजरअंदाज करने लगा था।
 
वहीं इस बीच कुमार ने महिला से मां की खराब तबीयत बताकर 50 हजार भी मांगे और फिर मुंबई छोड़ कर कर्नाटक चला गया। महिला ने बताया है कि वो शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने से कई बार मन कर चुकी थीं। लेकिन फिर भी कुमार ने उन्हें इसके लिए मजबूर किया था।
 
अगला लेख
शादी की 25वीं सालगिरह पर बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल