1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty starrer sukhee first song nasha out

शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का पहला गाना 'नशा' हुआ रिलीज

shilpa shetty
sukhee first song nasha: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुखी' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब 'सुखी' का पहला गाना 'नशा' रिलीज कर दिया गया है। यह एक हाई एनर्जी और फुट टैपिंग सॉन्ग है।
 
'नशा' गाने को बादशाह, चक्षु कोतवाल और अफसाना खान ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल राजा दिलवाला ने लिखे हैं। गाने का संगीत बादशाह और हितेन ने तैयार किया है। गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।
 
इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'अब सबको चढ़ेगा, रीयूनियन का नशा। नशा गाना अब रिलीज़ हो गया है। देखिए 'सुखी' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में।'
 
फिल्म 'सुखी' का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है। फिल्म की कहानी राधिका आनंद, पॉलोमी दत्ता और रूपिंदर इंद्रजीत ने लिखी है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा पवलीन गुजराल, दिलनाज ईरानी, चैतन्य चौधरी और अमित साध जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपए है कीमत