मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty raj kundra fined rs 3 lakh by sebi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (10:41 IST)

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर सेबी ने लगाया 3 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

shilpa shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का परिवार इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रहा है। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में पुलिस शिल्पा से भी पूछताछ कर चुकी है। 
 
वही अब खबर आ रही है कि सेबी ने शिल्पा शेट्टी पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज सेबी (इनसाइडर ट्रेडिंग का निषेध) विनियमों का उल्लंघन करने के लिए ये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना भरने के लिए इनके पास 45 दिन का समय है।
 
सेबी ने यह जुर्माना सितंबर 2013 से दिसंबर 2015 के बीच संस्था द्वारा इनसाइडर ट्रेडिंग निषेध मानदंडों के उल्लंघन का पता लगने के बाद लगाया है। शिल्पा और राज कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज के प्रमोटर है। 
 
बता दें कि बीते मंगलवार को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वही बीते दिनों राज कुंद्रा की जमानत याचिका भी खारिज हो गई।
 
ये भी पढ़ें
अपने पति को बोल कोई इंतजाम करे : यह चुटकुला पढ़कर हंसी नहीं रूकने वाली