बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty brings ganpati bappa home photos viral
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (17:50 IST)

शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का स्वागत, चेहरे पर दिखी खुशी

shilpa shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का परिवार इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल में बंद है। वहीं शिल्पा और उनकी मां पर भी ठगी का आरोप लगा है। इस मुश्किल वक्त में भी शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया है।
 
शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा को अपने घर लाई हैं। गणपति हर विघ्न हरते रहे हैं इसलिए एक बार फिर उसी उम्मीद में शिल्पा ने परंपरा को बरकरार रखा। 
 
शिल्पा शेट्टी ने दिल खोलकर पूरे आदर से भगवान गणेश का स्वागत किया है। वह नंगे पांव लालबाग बप्पा को लेने खुद पहुंचीं थीं। सामने आई तस्वीरों में शिल्पा पहले की तरह बप्पा को घर लाते हुए एक्साइटेड नजर आईं। उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ दिख रही थी।
 
बता दें कि राज कुंद्रा पर लगे आरोप में पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की थी। शिल्पा ने राज कुंद्रा की सफाई में कहा था कि वह पोर्न नहीं एरोटिक फिल्में बनाते थे। शिल्पा शेट्टी इन दिनों डांस रियलिटी शो जज करती हुई नजर आ रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
माही विज ने पति जय भानुशाली को किया ब्लॉक, वजह है बेहद मजेदार