1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bharti singh reduced her weight by 15 kg followed this diet

भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन, इस डाइट को किया फॉलो

bharti Singh
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। भारती सिंह ने एक साल में 15 किलो वजन कम किया है। पहले उनका वजन 91 किलो था जो अब 76 किलो हो गया है।

 
भारती सिंह की फैट टू फिट जर्नी की हर कोई तारीफ कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान भारती‍ सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने अपना वजन कम‍ किया है। उन्होंने कहा, मैं भी हैरान हूं कि मैंने इतना वजन कम किया है, लेकिन मैं उतना ही खुश भी हूं क्योंकि मैं हेल्‍दी और फिट महसूस करती हूं।
 
भारती सिंह ने कहा, अब सांस नहीं चढ़ती और हल्‍का हल्‍का महसूस होता है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में है। मैं इस समय इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करती हूं। मैं शाम 7 बजे से अगले दिन 12 बजे के बीच खाना नहीं खाती हूं। मैं दोपहर 12 बजे के बाद ही खाना खाती हूं। मेरे इस रुटीन के बाद अब मेरी बॉडी शाम 7 बजे के बाद डिनर को स्वीकार नहीं करता है।
 
उन्होंने कहा, मैंने 30-32 साल तक बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपना शरीर पर थोड़ा ध्‍यान दिया तो मेरी बॉडी ने सब एक्‍सेप्‍ट कर लिया। भारती ने बताया कि उनके पति हर्ष ट्रांसफॉर्मेशन से ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि वो उनके पेट के साथ खेलने से चूक जाते हैं और जब वो बाहर का खाना खाने से मना कर देती हैं, तो वो नाराज हो जाते हैं।
 
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ऐसा डाइट प्लान है जिसमें लंबे समय तक भूखे रहकर मील स्किप करना होता है। किस समय भोजन करना है ये पहले से तय होता है। इस फास्टिंग में जब भी भोजन किया जाता है, तब कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम और प्रोटीन व फाइबर की मात्रा अधिक लेने पर फोकस किया जाता है।
 
भारती सिंह इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' और 'डांस दीवाने 3' में नजर आ रही हैं। भारती ने साल 2018 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। दोनों कई शोज़ में साथ नजर आते हैं।
 
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर रिलीज