1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bollywood celebs reached akshay kumar home for his mother funeral

अक्षय कुमार की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कई सेलेब्स, जुहू स्थित श्मशान घाट पर हो रहा अंतिम संस्कार

Akshay Kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। अक्षय की मां के निधन पर कई सितारों ने दुख जताया है। वहीं उनके अंतिम दर्शन करने कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। 

 
रितेश देशमुख और रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के घर पहुंच कर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। साजिद खान, आर बाल्कि और रमेश तौरानी ने भी एक्टर के घर पहुंच कर दुख जताया है। 
 

 
फराह खान, चंकी पांडे अब्बास-मस्तान भी अक्षय कुमार की मां के अंतिम दर्शक करने पहुंचे। अक्षय कुमार की मां का अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस श्मशान घाट पर किया जा रहा है। अरुणा भाटिया की अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा कई सेलेब्स शामिल हुए है।
 


बता दें कि अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी।  
 
अक्षय कुमार ने लिखा, आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
 
अगला लेख
अक्षय कुमार ने मां के निधन के बाद शेयर की इमोशनल पोस्ट