सम्बंधित जानकारी
- मशहूर कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट का निधन, फिल्म शोले में निभाई थी यह भूमिका
- 'राधे श्याम' ट्रेलर : एक रहस्यमयी प्रेम गाथा के लिए हो जाइए तैयार
- ’द कश्मीर फाइल्स' से भाषा सुंबली का मोशन पोस्टर रिलीज, निभा रहीं यह किरदार
- टीवी एक्टर विवियन डिसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग
- सलमान खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म करने की जताई संभावना
शहनाज़ गिल के पिता पर फायरिंग, दो दिन पहले ही जॉइन की BJP
शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर जानलेवा हमला बाइक सवारों ने किया। उनकी कार पर बरसाई गोलियां।
बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल अभी सिद्धार्थ शुक्ला के गम से ही नहीं उबरी हैं और पिता संतोख सिंह सुख पर कथित तौर पर फायरिंग होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 दिसम्बर की शाम को अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में हुई।
संतोख सिंह सुख ने पुलिस को बताया कि कार को साइड में खड़ी कर उनके सुरक्षाकर्मी ढाबे के पास बने शौचालय में गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग कार के पास आए और उन्होंने कार पर चार गोली चलाई।
उस समय संतोख सिंह और ड्राइवर कार में ही थे और उनकी बाल-बाल जान बची। गौरतलब है कि संतोख ने दो दिन पहले ही बीजेपी जॉइन की है।
संतोख सिंह का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध है और जांच जारी है।
अगला लेख
