शत्रुघ्न सिन्हा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमेरिका में रहने वाली उनकी भतीजी प्रीता और कमला हैरिस एक- दूसरे के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई। पूरी दुनिया जो बाइडेन की शानदार और डिजर्विंग जीत से बहुत खुश है।'
promoting & encouraging our own Kamala & her people for this outstanding mega win. Our daughter, Preeta too deserves Kudos! Well done! God Bless! pic.twitter.com/MY4FSLl3Rv
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 8, 2020
उन्होंने लिखा, हमें कमला हैरिस जैसी शानदार, बुद्धिमान और बौद्धिक समानता वाली महिला को नहीं भूलना चाहिए, जिनकी जीत तय थी। यहां वे हमारे बड़े भाई डॉ. लखन सिन्हा की बेटी और मेरी भतीजी प्रीता सिंह के साथ, जो अपनी युवा टीम को लेकर कमला हैरिस के साथ बहुत करीब से जुड़ी रह चुकी हैं।
शत्रुघ्न ने लिखा, भारत/भारतीयों की पसंद, अमेरिकी चुनाव में शामिल....समर्थन करते, प्रमोशन करते और प्रोत्साहित करते हुए हमारी कमला और उनके लोगों को इस लाजवाब जीत के लिए। हमारी बेटी प्रीता भी बधाई की हकदार है। शाबाश।'
बता दें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अमेरिका के नए प्रतिनिधि को शुभकामनाएं दीं है। सुहाना खान, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपड़ा, परिणिती चोपड़ा सहित कई नामी सेलेब्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बाइडन और उनकी साथी व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सोशल मीडिया पर बधाई दी।