सम्बंधित जानकारी
- 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग को लेकर आमिर खान बोले- हम कोरोना और करीना से निपट रहे थे
- उर्वशी रौटेला को जब क्रिकेटर ऋषभ पंत ने व्हाट्सअप पर कर दिया था ब्लॉक!
- अजय देवगन ने अयांश के लिए मांगी मदद, दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को चाहिए 16 करोड़ रुपए
- रामगोपाल वर्मा ने कुंभ को बताया कोरोना मेला, कहा लोगों को इस जन्म के बजाय अगले जन्म की चिंता
- TV शो Anupama के लिए किस कलाकार को मिलती है कितनी फीस?
शमिता शेट्टी ने HOT PHOTO पोस्ट कर किया पुराना समय याद | Shamita Shetty, Hot Photo
Photo: Instagram
कोरोना के कारण सभी को घर बैठना पड़ रहा है। घर बैठे-बैठे लंबा समय हो गया है और अब वो पुराना समय याद आ रहा है जब कोविड-19 का किसी ने नाम भी नहीं सुना था। घूमना-फिरना, खाना-पीना, सैर-सपाटा याद आने लगा है। शमिता शेट्टी को भी 'नो कोरोना टाइम' याद आ रहा है। इसी को याद करते हुए उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है और लिखा है कि वे वापस उस दौर में जाना चाहती है जब कोरोना नहीं हुआ करता था।
फोटो में शमिता समुंदर किनारे हैं। खुले आसमान और पानी के बीच वे लेटी हुई हैं। ऑरेंज कलर की उन्होंने ड्रेस पहनी हुई है। चेहरे पर आनंद के भाव हैं। अब शमिता इस तरह के पुराने फोटो देख कर ही वो समय याद कर रही हैं।
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो खूबसूरत होने के बावजूद बॉलीवुड में खास असर नहीं छोड़ पाई जबकि यशराज फिल्म्स जैसे बॉलीवुड के नामी और प्रतिष्ठित बैनर से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।
शमिता हाल ही में 'ब्लैक विडो' नामक वेबसीरिज में नजर आई थीं। इस थ्रिलर सीरिज को पसंद किया गया। शमिता ने यह सीरिज कर दर्शाया कि वे डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार हैं।
