1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shakti kumar is overwhelmed with praise for matsya kand

'मत्स्य कांड' को मिल रही तारीफ से अभिभूत हैं शक्ति कुमार

Matsya Kand
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता शक्ति कुमार अपनी वेब सीरीज 'मत्स्य कांड' को मिल रही तारीफ से अभिभूत हैं। मैरीकॉम, मुक्केबाज, जय गंगाजल जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले शक्ति कुमार ने मत्स्य कांड से वेब सीरीज में डेब्यू किया है।

 
इस वेब सीरीज में शक्ति कुमार ने मुख्य खलनायक अभिषेक ठाड़ा की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी मुख्यतः शक्ति कुमार के किरदार अभिषेक ठाड़ा और उसके भतीजे मत्स्य ठाड़ा के बीच की बदले की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। 
 
मत्स्य कांड में शक्ति कुमार के साथ रवि किशन, रवि दूबे, जोया अफरोज, पियूष मिश्रा, मधुर मित्तल, राजेश शर्मा और नावेद असलम जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
 
मत्स्य कांड को मिल रही तारीफ से शक्ति कुमार अभिभूत हैं। शक्ति कुमार ने बताया कि मत्स्य कांड में में मुख्य खलनायक का किरदार करने के लिए मैं काफी उत्साहित था, क्यूंकि ओटीटी प्लेटफार्म पर यह मेरी पहली वेब सीरीज है। 
 
उन्होंने कहा, मत्स्य कांड में मेरे किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है और दर्शक अभी से उसके दूसरे सीजन का इंतज़ार करने लगे हैं। दर्शकों के प्यार की वजह से रिलीज के 30 दिन के अंदर हीं इस वेब सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर 100 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।
अगला लेख
Birth Anniversary : किस करवट बैठेगा ऊंट इत्तेला कर दी जाएगी, दुनिया को अलविदा कहने से पहले यह था इरफान खान का आखिरी मैसेज