बेटे अबराम संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान
Photo credit : Twitter
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख व्हाइट र्शट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है। वहीं वहीं, अबराम खान वीडियो में लाल कुर्ता पहने दिख रहे हैं। दोनों गणपति बप्पा के पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
#WATCH | Shah Rukh Khan visits Lalbaugcha Raja in Mumbai to seek blessings from Lord Ganesh pic.twitter.com/NqIvMMi2uz
— ANI (@ANI) September 21, 2023
शाहरुख से पहले कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, हंसिका मोटवानी, सनी लियोनी और ईशा देओल समेत कई सितारें लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शाहरुख अब राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

