बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor first look poster out from film animal
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (13:04 IST)

फिल्म 'एनिमल' से सामने आया अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर

फिल्म 'एनिमल' से सामने आया अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर | anil kapoor first look poster out from film animal
Anil Kapoor First Look Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कररहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म से रणबीर कपूर का धमाकेदार लुक सामने आया था।
 
अब मेकर्स ने 'एनिमल' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर के शरीर पर जख्म दिख रहे हैं और आंखों में आंसू भी है। इस पोस्टर के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'एनिमल का बाप... बलबीर सिंह।' 
 
फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म गैंगस्टर्स की दुनिया पर बेस्ड है। एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
शॉर्ट ड्रेस पहन जाह्नवी कपूर ने गिराई हुस्न की बिजलियां