1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer pathaan to release on 25 jan 2023

इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया गिफ्ट, धमाकेदार पोस्टर के साथ 'पठान' की रिलीज डेट का किया ऐलान | shahrukh khan starrer pathaan to release on 25 jan 2023

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन यानी 25 जून को साल 1992 में किंग खान की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म से शाहरुख ने सुपरस्टार का तमगा हासिल कर लिया था। अब शाहरुख फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

 
फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख खान के फिल्मी करियर की 30वीं वर्षगांठ पर 'पठान' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'पठान' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें शाहरुख खान का धमाकेदार अंदाज नजर आ रहा है।
 
इस पोस्टर में शाहरुख खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़ रखी है और वह खून से लथपथ दिख रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, '30 साल....आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब 'पठान' की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।'
 
बता दें कि फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में  शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभाएंगे। वहीं जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सलमान खान भी इस फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे। 
 
अगला लेख
कसम से खतरनाक है यह जोक : 15 गायों का चारा