'जवान' से सामने आई नए किरदार की झलक, पहचाने कौन है वो?
jawan new poster: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'जवान' दर्शकों के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। रोमांचक प्रीव्यू और गंजे अवतार में शाहरुख के शानदार पोस्टर और उसके बाद नयनतारा के जबरदस्त पोस्टर के बाद, निर्माताओं ने अब फिल्म से एक और दिलचस्प किरदार की क्लोज-अप झलक जारी की है।
इस झलक ने प्रशंसकों को अनुमान लगाने और उत्सुकता से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है कि आगे क्या होने वाला है। पोस्टर में किरदार का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर ये हैं कौन?
Hes watching you closely! Watch out for him.#Jawan pic.twitter.com/CvSJMT5PNE
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) July 23, 2023
'जवान' के निर्माताओं ने बातचीत का दौर शुरू कर दिया है। गुस्सैल और तेज़ आंखों की एक झलक के साथ, निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'वह तुम्हें करीब से देख रहा है! उससे सावधान रहें।'
फैंस कयास लगा रहे है कि यह विजय सेतुपति हैं। 'जवान' में विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज प्रीव्यू में विजय सेतुपति की झलक भी देखने को मिली थी।
बता दें कि 'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya

