• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer jawan first song zinda banda out
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : सोमवार, 31 जुलाई 2023 (16:56 IST)

'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज, 1000 फीमेल डांसर्स संग थिरकते दिखे शाहरुख खान

'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज, 1000 फीमेल डांसर्स संग थिरकते दिखे शाहरुख खान | shahrukh khan starrer jawan first song zinda banda out
Jawan Movie Song Zinda Banda: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते दिखें थे। वहीं अब 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम तमिल में वंधा एडम और तेलुगु में धुम्मे धुलिपेला है।
 
'जिंदा बंदा' गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया और इरशाद कामिल ने लिखा है। यह एक फु-टैपिंग डांस नंबर है। गाने में शारुख खान पूरे जोश और एनर्जी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। गाने की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख के पीछे सिर्फ फीमेल डांसर्स नजर आ रही हैं। 
 
खबरों के अनुसार 'जिंदा बंदे' गाने को शाहरुख खान ने 1000 फीमेल डांसर्स के साथ शूट किया है। इस गाने को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है। 
 
बता दें कि फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतार, दीपिका पादुको, विजय सेतुपति, सामन्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya