• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dayaben aka disha wakani will return in taarak mehta ka ooltah chashmah
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (13:08 IST)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द होगी 'दयाबेन' दिशा वकानी की वापसी, असित मोदी ने किया कंफर्म

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द होगी 'दयाबेन' दिशा वकानी की वापसी, असित मोदी ने किया कंफर्म | dayaben aka disha wakani will return in taarak mehta ka ooltah chashmah
Disha Vakani back in Taarak Mehta Show: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में 15 साल पूरे लिए हैं। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों को बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है। फैंस लंबे समय से दिशा वकानी के शो में कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी लंबे समय से पर्दे से दूर हैं।
 
लेकिन अब लगता है कि फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। एक बार फिर दिशा वकानी दयाबेन बनकर दर्शकों को गुददगुदाने आ रही हैं। हाल ही में 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने सभी की फेवरेट दिशा वकानी की शो में वापसी कंफर्म कर दी है। 
 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 15 साल पूरे होने पर हाल ही में एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें असित मोदी ने शो की खूबसूरत जर्नी का रिकैप दिखाया। इस दौरान उन्होंने दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की। असित मोदी ने कहा, 15 साल के इस सफर में सभी को हार्दिक बधाई। एक कलाकार जिसे कोई नहीं भूल सकता वह है 'दयाबेन', जिसका किरदार दिशा वकानी ने निभाया है। 
 
असित ने कहा, दिशा वकानी ने इसके जरिए फैंस को एंटरटेन किया और हमें हंसाया भी है। फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मैं भी आपसे वादा करता हूं कि दिशा वकानी जल्द ही तारक मेहता में वापस आएंगी। 
 
बता दें कि दिशा वकानी ने साल 2017 में शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था। लेकिन मां बनने के बाद भी दिशा ने शो में वापसी नहीं की। बाद में 2022 में दिशा ने अपने दूसरे बच्चे बेबी बॉय का भी वेलकम किया।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज, 1000 फीमेल डांसर्स संग थिरकते दिखे शाहरुख खान