1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer film jawan box office collection day 2

बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का तूफान, 2 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Film Jawan Box Office Collection
Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 129.6 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके शानदार शुरुआत की थी। ये किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
 
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 65.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब 'जवान' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन 'जवान' 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर चुकी है। 
 
'जवान' ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 111.73 करोड़ रुपए हो गया है। वर्किंग डे पर भी फिल्म का यह कलेक्शन काफी अच्छा है। महानगरों के साथ ही छोटे शहरों में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
 
वीकेंड पर 'जवान' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 
 
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' के टीजर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 24 घंटों में हासिल किए इतने व्यूज