1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan share romantic photo with gauri khan on 28th wedding anniversary

शादी की सालगिरह पर गौरी खान संग शाहरुख ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा खास मैसेज

Shahrukh khan
अपनी फिल्मों से करोड़ों लोगों का दिल कई दशकों से जीतते आ रहे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 25 अक्टूबर को अपनी शादी की 28वीं सालगिरह मना रहे हैं। शाहरुख खान 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान संग शादी के बंधन में बंधे थे।


इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कि है। तस्वीर में शाहरुख खान और गौरी खान साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने एक खास मैसेज भी लिखा है।
 
शाहरुख ने लिखा, 'हमेशा ही ऐसा लगता है कि कल की ही बात है। लगभग तीन दशक पूरे होने वाले हैं और तीन प्यारे-प्यारे बच्चे भी है। मैंने जितनी भी परियों की कहानियां सुनाई हैं उनके अलावा, मैं विश्वास करता हूं कि मुझे उतनी ही खूबसूरत मिली, जितनी खूबसूरत हो सकती थी।'
 
गौरी खान भले ही पर्दे के पीछे रहती हो लेकिन उन्होंने हर कदम पर शाहरुख खान का साथ दिया है। गौरी ने शाहरुख की कई हिट फिल्में प्रोड्यूस की है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के बाद से भले ही शाहरुख ने किसी दूसरी मूवी का ऐलान न किया हो, लेकिन उनके फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का आज भी बेसब्री से इंतेजार है।
अगला लेख
'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण, पहला पार्ट दिवाली 2021 को होगा रिलीज