1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan daughter suhana khan glamorous photos goes viral

शाहरुख की बेटी सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल, दिखा ग्लैमरस अंदाज

Shahrukh Khan
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना की तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। सुहाना ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 
इन तस्वीरों में सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीर में सुहाना खान ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। वह बुक शेल्फ के पास खड़ी पोज दे रही हैं। 
 
सुहाना खान अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा, 'जैसे ही कमरे में अंदर आए, तुम्हें पता है कि तुमने मेरी आंखों को चौंका दिया जैसे ये जेम्स डीन हो।'
 
बता दें, सुहाना का एक्टिंग में काफी इंट्रेस्ट है और वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं। इन दिनों सुहाना घर पर ऑनलाइन बेली डांस की क्लास ले रही हैं।
 
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत केस : संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के बयानों में मिला अंतर