सम्बंधित जानकारी
- जब इस गाने पर सुष्मिता सेन ने परफॉर्म करने से कर दिया था मना, बदलने पड़े थे लिरिक्स
- अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने दिया बॉलीवुड से इस्तीफा, ट्वीट कर कही यह बात
- ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की तर्ज पर पेश करेंगे आमिर खान!
- Bipolar Disorder से जूझ रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
- अनुराग कश्यप ने साधा कंगना रनौत पर निशाना, तो एक्ट्रेस बोलीं- ‘मिनी महेश भट्ट’
क्या कोरोना वायरस से डरे शाहरुख खान? घर को किया प्लास्टिक से कवर
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर कोरोना के दस्तक देते ही सनसनी फैल गई। इसके बाद से बाकी सितारें सावधनी बरते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बंगले 'मन्नत' को प्लास्टिक कवर से ढक लिया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में बंगला प्लास्टिक से पूरा ढका दिखाई दे रहा है। जिसे देखते हुए कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख ने ये फैसला कोरोना से बचने के लिए लिया है।
Today's picture of Mannat! Fully covered with plastic what's happening?
— ARhan (@arhan4srk) July 20, 2020
Any guesses? pic.twitter.com/QEYZncozyq
यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने यह फैसला कोरोना के डर से नहीं बल्कि बारिश से बचने के लिए लिया है। शाहरुख खान का पूरा घर सफेद रंग की प्लास्टिक से कवर है।
बता दें कि शाहरुख का बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है। बंगले में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और तीन बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ रहते हैं।
